फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arbitrary practices... Builder charging residents excess amounts at Ajnara Integrity.

Ghaziabad News: मनमानी...अजनारा इंटीग्रिटी में बिल्डर निवासियों से वसूल रहा ज्यादा 8.10 रुपये प्रति यूनिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary practices... Builder charging residents excess amounts at Ajnara Integrity.
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के आदेशों को ताक पर रखकर राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में निवासियों से बिजली बिल में बिल्डर पर मनमानी का आरोप लगा है। तीन टावरों के 300 फ्लैट के निवासियों को बिल्डर की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा कि सितंबर माह से नई दर यानी 8.10 प्रति यूनिट से बिल चुकाना होगा। इतना ही नहीं, फिक्स चार्ज भी 110 से बढ़ाकर 270 रुपये प्रति किलाेवाट कर दिया गया है। इस बार जेनरेटर और मेंटेनेंस शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर निवासियों में रोष है। उन्होंने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अफसरों से की है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी वेंकटेश ने बताया कि टावर एल एम एन में 450 फ्लैटों में 300 परिवार रह रहे हैं। अभी तक बिल्डर निवासियों से 1.50 प्रति वर्ग फीट के हिसाब से मेंटेंनेंस जेनरेटर का चार्ज 23 रुपये प्रति यूनिट और बिजली 6.95 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली जा रही थी। हाल ही में निवासियों को नोटिस देकर जानकारी दी गई है कि सितंबर माह से मेंटेनेंस दो रुपये प्रति वर्ग फीट, जेनरेटर चार्ज 30.92 रुपये प्रति यूनिट और बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से चुकाना होगा। निवासियों में इसे लेकर नाराजगी है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य अभियंता से की है। उनका आरोप है कि जिले में भी किसी सोसायटी में इस तरह की मनमानी कहीं भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

---------
मुख्य अभियंता बोले...
मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बिजली की दरों का निर्धारण शासन स्तर से तय किया जाता है। इसमें कोई व्यक्ति हो या बिल्डर हो वह अपने हिसाब से दरों का निर्धारण नहीं कर सकता। यह पूरी तरह नियम विरुद्ध है। शिकायत के संबंध में जांच कराकर बिल्डर को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-यूपी में यह दरें की गईं हैं निर्धारित :
0-150 यूनिट के लिए 5.50 रुपये प्रति यूनिट
151-300 यूनिट के लिए 6.00 रुपये प्रति यूनिट
301 से 500 यूनिट के लिए 7.00 रुपये प्रति यूनिट
फिक्स चार्ज-110 रुपये प्रति किलोवाट माह
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed