फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of Traffic Police Head Constable Yogesh Kumar Sharma found in Ghaziabad

गाजियाबाद: ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल का मिला शव, कई दिन पुराना था शव, कमरे में फैली थी तेज दुर्गंध

Tue, 01 Sep 2026 09:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 01 Sep 2026 09:12 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा का शव किराए के कमरे में बेड पर मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण कमरे में तेज दुर्गंध फैली थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Body of Traffic Police Head Constable Yogesh Kumar Sharma found in Ghaziabad
हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा (फाइल फोटो)) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में किराए के मकान में रह रहे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद हुआ है। शव कई दिन पुराना होने के कारण कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किराए के कमरे में बेड पर पड़ा मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार, एक सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे पीआरवी के माध्यम से मसूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि आकाश नगर स्थित एक मकान में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा (36) मृत अवस्था में पड़े हैं।
विज्ञापन


मृतक मूल रूप से मोहल्ला छतरी वाला कुआं, कस्बा स्याना, जिला बुलंदशहर के रहने वाला थे और भगवती शंकर शर्मा के पुत्र थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया गया है कि योगेश कुमार शर्मा का पत्नी सपना शर्मा से कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। उनकी पत्नी करीब दस दिन पहले अपने मायके अलीगंज चली गई थीं। इसके बाद योगेश शर्मा आकाश नगर स्थित एक मकान में अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि कमरे में हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा का शव बेड पर पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे कमरे में काफी तेज दुर्गंध फैल रही थी। योगेश कुमार शर्मा वर्ष 2015 बैच में आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) को मौके पर बुलाया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed