फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bouncers in a car created a ruckus after not being given way in Ghaziabad

बीच सड़क बाउंसर्स के बवाल का वीडियो: एनएच-9 पर साइड ना देने पर कार सवारों की गुंडई, ट्रक पर चढ़कर चालक को पीटा

Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
सार

डासना फ्लाईओवर पर साइड न देने पर एसयूवी सवार बाउंसर्स ने ट्रक चालक से मारपीट की। उन्होंने कार आगे अड़ाकर ट्रक रुकवाया और चालक पर हमला किया। यह घटना मंगलवार रात की है। पुलिस वाहन नंबर और फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
Bouncers in a car created a ruckus after not being given way in Ghaziabad
ट्रक चालक को पीटते बाउंसर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9, डासना फ्लाईओवर पर कार सवारों की दबंगई और गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। सड़क पर ट्रक के चालक द्वारा साइड न देने की छोटी सी बात को लेकर एसयूवी कार सवार सफारी सूट पहने बाउंसर्स ने एक ड्राइवर के साथ फिल्मी स्टाइल में मारपीट की गई। कार आगे अड़ाकर ट्रक रुकवाया गया फिर चालक पर हमला किया। 

विज्ञापन



मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-नौ पर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ड्राइवर ने जब एसयूवी कार सवारों को साइड नहीं दी, तो दबंगों ने अपनी कार को ट्रक के आगे अड़ाकर उसे जबरन रुकवा लिया। इसके बाद सफारी सूट पहने बाउंसर्स ने ट्रक के केबिन पर चढ़कर ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई खबर के बाद सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी का मामला चर्चा में आ गया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है, पीड़ित के द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है, फिलहाल वाहन के नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed