{"_id":"6a9fb2a6416159629a080c87","slug":"massive-fire-broke-out-at-chemical-factory-in-dhaulana-industrial-area-of-hapur-district-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और दूर तक धुएं का गुबार; चंद मिनटों में धधक उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और दूर तक धुएं का गुबार; चंद मिनटों में धधक उठी
Tue, 08 Sep 2026 12:31 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:31 PM IST
सार
हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से भड़क गई।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी के समीप मंगलवार सुबह केमिकल से थिनर बनाने वाली फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने अग्निशमन विभाग को तत्काल घटना की जानकारी दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे के भीतर आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पुलिस बल और दमकल कर्मी लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
कंपनी में मौजूद मजदूरों को पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी के पास बी-12 भूखंड संख्या में केमिकल से थिनर बनाने वाली कंपनी संचालित है। मंगलवार सुबह इसमें अज्ञात कारणों से आग लगी है।
विज्ञापन