{"_id":"6a9f8979d3148a09d709c453","slug":"22-year-old-man-hangs-himself-in-a-locked-house-in-bhojpur-colony-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: भोजपुर कॉलोनी के बंद पड़े मकान में 22 वर्षीय समीर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: भोजपुर कॉलोनी के बंद पड़े मकान में 22 वर्षीय समीर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Sep 2026 09:35 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी रहीमुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र समीर 22 वर्ष नोएडा में शीशे का काम करता था। बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी में उनका मकान बंद पड़ा हुआ है, वह परिवार के साथ फैसलाबाद में रहते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना पर परिवार के लोग भोजपुर वाले मकान पर पहुंचे। कमरे में समीर कुंदे से फंदे से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद परिवार के लोग समीर के शव को फैसलाबाद स्थित आवास पर ले आए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन