फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Breakthrough in case of 10 lakh suit at scrap dealer house in Ghaziabad

रैकी के बाद डकैती: स्क्रैप कारोबारी के हाथ-पैर बांधे, परिवार को बंधक बनाया; तमंचा-चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट

Tue, 15 Sep 2026 05:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक स्क्रैप कारोबारी के घर डकैती से हड़कंप मच गया। परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट की गई। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सद्दाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
Breakthrough in case of 10 lakh suit at scrap dealer house in Ghaziabad
स्क्रैप कारोबारी के घर डाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के गांव कलछीना में सोमवार रात करीब दो बजे छह से आठ बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर स्क्रैब कारोबारी सद्दाम के घर डाका डाला। बदमाश मिर्ची का धुआं कर घर में दाखिल हुए और स्क्रैप कारोबारी सद्दाम की पत्नी के दुपट्टे से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दो बदमाश पूरे परिवार को तमंचे के बल पर आंतकित करते रहे और पांच वर्षीय बच्चे के गले पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक घर खंगाला और वहां से लगभग सवा लाख रुपये की नगदी और करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट ले गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले। डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन


गांव कलछीना निवासी सद्दाम का दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार है। वह गांव के बाहरी छोर पर कब्रिस्तान के पास पत्नी अफरोजी और छह बच्चों के साथ रहते है। मकान में बाहर की तरफ किराने की दुकान है। उसे पत्नी और बच्चे संभालते है। सद्दाम ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार समेत घर पर सो रहे थे। करीब दो बजे तेज घुटन महसूस हुई। घुटन के कारण पूरा परिवार जाग गया। घुटन से परेशानी बढ़ी तो पत्नी अफरोजी दुकान का दरवाजा खोलने पहुंची। आरोप है कि दुकान का दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने अफरोजी पर तमंचा तान दिया और लगभग छह बदमाश घर में दाखिल हो गए। 

विज्ञापन

सद्दाम के अफरोजी के दुपट्टे से बांधे हाथ-पैर, पांच वर्षीय बेटे के गले पर रखा चाकू
सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही अफरोजी के दुपट्टे से उनके हाथ-पैर बांध दिए और कनपटी पर तमंचा तान गर्दन पर चाकू रख दिया। दो बदमाश पूरे परिवार पर तमंचा ताने खड़े रहे और पांच साल के अन्नान के गले पर चाकू रख दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। बदमाशों ने उनसे कहा कि वह घर में रखी 10 किलो चांदी और पांच लाख रुपये नकदी चुपचाप उन्हें दे दें, वरना पूरे परिवार को गोली मार देंगे। मना करने पर बदमाशों ने कहा कि उन्हें घर में मोटा माल होने की पूरी सूचना है।

मोटे माल के चक्कर में बदमाशों ने डेढ घंटे तक घर खंगाला
सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने दस किलो चांदी और पांच लाख रुपये नकदी के चक्कर में लगभग डेढ़ घंटे तक घर खंगाला। बदमाशों ने घर का कोना-कोना छान दिया, मगर उन्हें दस किलो चांदी और पांच लाख रुपये नकदी नहीं मिली। बदमाशों ने मोटा माल नहीं मिलने पर अन्नान को चाकू मारने की धमकी दी, मगर परिवार ने अन्य सामान होने से मना कर दिया। बदमाश अफरोजी के झुमके, सोने के कड़े, कुंडल, तीन जोड़ी पाजेब और सवा लाख रुपये नकदी लूट कर ले गए। सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने अफरोजी के कानों के कुंडल, पाजेब और पैरों की चुटकी भी उतरवा ली। अफरोजी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सद्दाम ने बताया कि बदमाश उनके घर से करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए।

विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर दी बच्चों को स्कूल से अगवा कर हत्या करने की धमकी
सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें पुलिस से शिकायत न करने पर गंभीर परिणाम भुगनते की धमकी दी। बदमाशों ने धमकाया कि अगर उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो बच्चों को स्कूल से अगवा कर उनकी हत्या कर देंगे। बदमाशों ने बच्चों के स्कूल का नाम लिया तो परिवार सहम गया। लगभग डेढ़ घंटे तक डाका डालने के बाद जंगल के रास्ते भाग गए।

सद्दाम के घर के आसपास नहीं है सीसीटीवी कैमरे 
सद्दाम गांव के बाहरी छोर पर रहते है। वहां जंगल और कब्रिस्तान बना है। घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वहां से भट्टे की तरफ जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगे बताए गए। ऐसे में पुलिस को बदमाशों तक पहुंचा बड़ी चुनौती है। बदमाशों द्वारा बार-बार 10 किलो चांदी और पांच लाख रुपये नकदी का बार-बार जिक्र करना इस बात को पुख्ता कर रहा है कि रैकी के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

कैंसर से जूझ चुके हैं सद्दाम, एक बेटे के दिल में है छेद 
सद्दाम ने बताया कि काफी वर्ष पहले उन्हें कैंसर हो गया था। उनका कई साल तक दिल्ली में इलाज चला। जिसके बाद वह सामान्य हो गए। उन्हें 10 वर्षीय बेटे यूनुस के दिल में छेद है। उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सद्दाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed