वीडियो: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में लावारिस कुत्ते का आतंक, छात्रा को बनाया शिकार; एओए ने साधी चुप्पी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्तों के हमले के बाद छात्रा के सिर पर चोट आई है। इस गंभीर मामले पर सोसाइटी की एओए कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-दो सोसायटी में मंगलवार को लावारिस कुत्तों से सुबह स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा पर अचानक हमला बोल दिया। अचानक हमले से छात्रा जमीन पर गिर गई। इससे उसकी आंख के ऊपर तीन टांके आए हैं। इसके अलावा हाथ-पैर में भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद बिटिया और परिवार सदमे में है। सोसायटी में इस समय 100 से अधिक लावारिस कुत्तों का जमावड़ा है। एओए ने कई बार निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक बार फिर निगम और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है।
10वीं में पढ़ती है वाणी, आंखे पास आए तीन टांके
पिता पीके श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बेटी वाणी श्रीवास्तव कक्षा दसवीं की छात्रा है। मंगलवार सुबह 7 बजे वह स्कूल जा रही थी। तभी अचाकन कुत्तों ने झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी आंख के पास तीन टांके आए हैं। इसके अलावा हाथ, पैर भी चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल पहुंचे। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ घंटे भर्ती करने के बाद छुट्टी कर दी गई। उनका कहना है कि हादसे के बाद वह काफी डरी हुई है। यहां काफी संख्या में लावारिस कुत्ते हैं। जिससे निवासी परेशान हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलता है।
10 से ज्यादा बार हो चुकी शिकायत
इस बारे में एओए अध्यक्ष आशीष अवस्थी का कहना है कि निगम के पास शेल्टर होम तो है नहीं, इसलिए वह कुत्तों को पकड़कर ले जाते हैं। फिर टीकाकरण करके यहीं छोड़ जाते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर वह 10 से अधिक बार शिकायत कर चुके हैं। कई बार तो आए बिना ही शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है। इस हादसे के बाद फिर निगम और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले न चलने की हिदायत दी गई है। गॉर्डों को डंडा लेकर जगह-जगह तैनात कर दिया गया है।
15 दिन में तीसरी घटना
सोसायटियों में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले 15 दिनों के अंदर तीन बार कुत्ते काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। दो सितंबर को ही राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामेश्वरम सोसायटी में नीतू गिल अपनी छह वर्षीय बेटी गीत रंधावा के साथ सोसायटी के पार्क में गई थीं। बच्ची मंदिर के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने गई। इसी दौरान चार-पांच लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया। हमले में बच्ची के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।
दो सितंबर को ही राजनगर रेजीडेंसी में सोसायटी के बेसमेंट में महिला सफाई कर्मचारी की मासूम बेटी पर चार-पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को नोंचकर घायल कर दिया। इन घटनाओं के बाद निवासियों में भय का माहौल है। अब 15 सितंबर को फिर कुत्तों के कारण एक ऑफिसर-सिटी एक में बच्ची को चोंटे आईं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.