सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bribery in police station, Niwari SHO arrested red-handed while accepting Rs 50,000

Ghaziabad News: थाने में रिश्वतखोरी, निवाड़ी एसएचओ 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bribery in police station, Niwari SHO arrested red-handed while accepting Rs 50,000
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाने के प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक जयपाल सिंह रावत को विजिलेंस मेरठ की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक पर पूर्व प्रधान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर फाड़ने के मुकदमे से नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
Trending Videos

विजिलेंस मेरठ सेक्टर के उपाधीक्षक आजाद सिंह केसरी ने बताया कि गांव अबूपुर के पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि घटना के समय बैंक में मौजूद थे। इसका साक्ष्य देने के बावजूद निरीक्षक रिश्वत न देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। शिकायतकर्ता ने निरीक्षक के खिलाफ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। इसी आधार पर विजिलेंस अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के निर्देश के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए 15 सदस्यीय टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में रसायन लगे नोटों के साथ दबोचा
मंगलवार सुबह विजिलेंस की टीम निवाड़ी थाने पहुंची। यहां पूर्व प्रधान को रसायन लगे नोटों की गड्डी सौंपी गई। इसके बाद टीम के कुछ सदस्य मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने के बहाने थाने में दाखिल हुए।
कुछ सदस्य स्वास्थ्य विभाग के वाहन से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के बहाने पहुंचे। टीम का इशारा मिलते ही पूर्व प्रधान निरीक्षक के कार्यालय में गए। वहां जैसे ही उन्होंने रसायन लगी नोटों की गड्डी निरीक्षक को सौंपी, वैसे ही विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। खुद को फंसता देख आरोपी ने नोटों की गड्डी फेंककर भागने की कोशिश की। हालांकि, बाहर मौजूद टीम ने उसे दबोच लिया।

उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी एसएचओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed