{"_id":"6982530891eb351c1c059f27","slug":"the-allottee-caught-the-house-using-substandard-construction-material-and-broke-the-lintel-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15204-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए आवंटी ने पकड़ा, तोड़ा लिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए आवंटी ने पकड़ा, तोड़ा लिंटर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मंडोला सेक्टर-6 में सेमीफिनिश्ड भवनों का काम ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू हो गया, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस घोटाले की शिकायत आवंटियों ने आवास विकास परिषद से की है। आवंटियों का आरोप है कि ठेकेदार ने हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया है। हालांकि घटिया सामग्री घोटाले का खुलासा और अधिकारियों से शिकायत होने पर लिंटर को ताेड़ दिया गया है। आवंटियों में डर है कि कहीं ठेकेदार ने फिर से घटिया सामग्री का प्रयोग किया तो कैसे पता चलेगा। अब आवंटी डरे हुए हैं।
दरअसल, बीते सप्ताह एक आवंटी ने प्लॉट पर लिंटर डाला जा रहा था और उसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए देख लिया। इसकी वीडियो और फोटो के साथ आवास विकास परिषद के अधिकारियों से शिकायत की गई तो मामला संज्ञान में आया। आवंटियों ने इसे घटिया निर्माण सामग्री घोटाले का नाम देते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटिया सामग्री के प्रयोग से बनाए गए लिंटर को तुड़वा दिया। साथ ही ठेकेदार को नया लिंटर डालने के निर्देश दिए है। अब आवंटी डरे हुए हैं कि कही फिर से ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग न कर दें। चूंकि आवंटी तो मौके पर होते नहीं है और ठेकेदार ऐसे में फिर से हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ कर सकता है। आवंटी असीम ने बताया कि पुराना सरिया और खराब गिटटी-डस्ट और सीमेंट आदि का प्रयोग किया गया था। हालांकि प्लॉट संख्या-13 पर लिंटर तोड़कर नया डाला गया है।
यह थी योजना
मंडोला योजना सेक्टर-6 में 252 नग के स्व वित्त पोषित मकानों की योजना 2021 में निकाली गई थी। योजना के तहत आवंटियों को दिसंबर 2024 में ही यह मकान दिए जाने थे। किसानों से विवाद की वजह से करीब ढाई वर्ष से निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब किसानों से विवाद सुलझने के बाद परिषद इस कार्य को पूरा करने में जुटा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
अधीक्षण अभियंता अजय मित्तल ने बताया कि घटिया सामग्री के प्रयोग की मंडोला में शिकायत आई थी। संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को फटकार लगाते हुए लिंटर तुड़वाकर दोबारा डलवाया गया। टीम को प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos