फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Checking intensified at Trans-Hindon's Delhi borders; special vigilance at the boundaries.

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन के दिल्ली बॉर्डरों पर बढ़ाई चेकिंग, सीमाओं पर विशेष चौकसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Checking intensified at Trans-Hindon's Delhi borders; special vigilance at the boundaries.
साहिबाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रांस हिंडन के दिल्ली बॉर्डरों समेत सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। दिल्ली और अन्य राज्यों के बॉर्डरों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर बनाई जाएगी। पुलिस ने होटल, ढाबे, मॉल समेत 500 स्थानों पर सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि दिल्ली से सटी कॉलोनियों में भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। दो दिनों में पुलिस ने 500 से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग की है। होटलों में ठहरे लोगों की भी जांच की जा रही है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है। यूपी गेट, आनंद विहार, ईडीएम मॉल, अराधना बॉर्डर, सूर्य नगर बॉर्डर समेत नोएडा की सीमा से सटे बॉर्डर पर भी पुलिस शुक्रवार देर रात चेकिंग करती रही। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा दिल्ली से सटी कॉलोनियों में एक सप्ताह पहले आए बाहरी लोगों की भी जांच की गई। साथ ही ऐसी कॉलोनियों में रहने वालों को एक सप्ताह के भीतर उनके पास बाहर से आए रिश्तेदार की भी जानकारी पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। होटलों, मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed