{"_id":"6a7f711e18d6c3109d0196bf","slug":"shaheed-path-illuminated-by-lamps-martyrs-honored-with-floral-tributes-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-955109-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीपों से जगमग हुआ शहीद पथ, शहीदों को पुष्पांजलि देकर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीपों से जगमग हुआ शहीद पथ, शहीदों को पुष्पांजलि देकर किया नमन
विज्ञापन
नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शुक्रवार शाम नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ दीपों से जगमगा उठा। ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने पहुंचकर शहीदों को नमन किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और सदर विधायक संजीव शर्मा ने शहरवासियों के साथ दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शाम साढ़े चार बजे से ही शहीद पथ पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई। भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और शहर के विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्थानीय कलाकार जाहिद खान ने ‘है प्रीत जहां की रीत सदा गीत वहां के गाता हूं...’ समेत कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतों ने लोगों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर दिया। श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि बीके शर्मा हनुमान ने किया।
विज्ञापन
दीया जलाकर इन्होंने भी दी पुष्पांजलि
कार्यक्रम में निमित यादव, सैनिक संस्था के ज्ञान सिंह, चंदन कुमार सिंह, गणेश दत्त, पांचाल युवा टीम के पुष्कर और जय दीक्षित, नमिता भल्ला, संध्या त्यागी, शशि श्रीवास्तव, आप जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी शशांक पंत, जिला उपाध्यक्ष मयंक जैन, पार्षद राजीव शर्मा, व्यापारी नेता तिलकराज अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, रालोद के ओडी त्यागी, आदित्य वर्ल्ड सिटी के शिवकुमार, परम सेवा संस्थान की अनु अरोड़ा, गुलमोहर एन्क्लेव के विनय कक्कड़, आरडब्ल्यूए फेडरेशन के उपाध्यक्ष देवब्रत चौधरी, सुमित कुमार, प्राची मिश्रा, देवेंद्र हितकारी, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अशोक भारती, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पंकज शर्मा, प्रेम सिंह, बलप्रीत सिंह, आरके आर्य, संदीप त्यागी रसम, सुमित गौतम समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।