फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead Body of Delhi Police female head constable found in Ghaziabad hotel

30 बार रुक चुके थे: होटल में मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव, 42 मिनट कमरे में रुककर निकला था पुलिस वाला प्रेमी

Mon, 17 Aug 2026 08:21 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 08:21 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि अदिति और उसका बॉयफ्रेंड अक्सर इसी 'होटल रॉयल ब्लू' में आते थे। इस साल अब तक दोनों करीब 30 बार यहां रुक चुके थे।

विज्ञापन
dead Body of Delhi Police female head constable found in Ghaziabad hotel
गाजियाबाद के होटल में मिली महिला हेड कांस्टेबल की लाश - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की एक हेड कांस्टेबल का शव रविवार रात को राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में मिलने हड़कंप मच गया। महिला अपने एक साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल में रुकी थी। फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होना बताया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच और महिला के साथी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन

कौन है मृतका?
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अदिति (30) निवासी नूरपुर मसूरी के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर उस्मानपुर थाने में तैनात थी। अदिति अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल पहुंची थी। उनका साथी भी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और उसी थाने में कार्यरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 30 बार रुक चुके होटल में साथ
होटल के रिकॉर्ड से पता चला है कि दोनों इस वर्ष करीब 30 बार से ज्यादा इस होटल में ठहर चुके थे। 15 अगस्त की शाम अदिति होटल पहुंची थी। वहीं उसका साथी रात करीब 10 बजे आया और 10 बजकर 42 मिनट पर होटल से चला गया। अगले दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारी गौरव कमरे में पहुंचा तो दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद दूसरी चाबी से गेट खोला तो देखा कि अदिति का शव दुपट्टे से पंखे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सोमवार शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
 

विज्ञापन

जांच में आत्महत्या की आशंका 
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। साथी हेड कांस्टेबल से गहन पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल डेटा की भी जांच शुरू कर दी गई है। 

होटल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल 
पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों से घटनाक्रम को समझने में मदद मिलेगी। पुलिस होटल के रिसेप्शन पर घटना के समय मौजूद कर्मचारी से भी पूछताछ कर रही है। होटल के मालिक को भी बुलाया गया है।

विवाद और पूर्व में ठहरने की जानकारी 
पुलिस के मुताबिक, अदिति और उसके साथी के बीच होटल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद ही घटना का कारण हो सकता है। दोनों पुलिसकर्मी पहले भी इसी होटल में कई बार ठहर चुके थे। इस वर्ष उन्होंने करीब 30 बार होटल में चेक-इन किया है। पुलिस इन सभी तथ्यों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस का बयान
परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथी कांस्टेबल से हर एंगल पर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। - अमित सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed