सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Duped of Rs 10 lakh in the name of job, father dies of shock

Ghaziabad News: नाैकरी के नाम पर 10 लाख ठगे, सदमे से पिता की माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Duped of Rs 10 lakh in the name of job, father dies of shock
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक जालसाज ने ग्रामीण के बेटे को दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। इस ठगी के सदमे में पीड़ित पिता की मृत्यु भी हो चुकी है, जिसके बाद अब न्याय के लिए मृतक की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव मुरादाबाद निवासी पिंकी देवी ने बीते दिनों एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिल्ली निवासी एक व्यक्ति हुकुम सिंह वर्मा, उनके पति चतर सिंह का परिचित था। हुकुम सिंह ने उनके पुत्र विनीत को दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने का दावा किया और इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की। सौदा तय होने पर पीड़ित परिवार ने 10 सितंबर 2025 को आरोपी को 4.50 लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारंटी के तौर पर आरोपी ने चतर सिंह के नाम दो चेक भी दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब विनीत की नौकरी नहीं लगी, तो परिवार को ठगी का अहसास हुआ।
इस आर्थिक नुकसान और धोखे के सदमे को चतर सिंह बर्दाश्त नहीं कर सके और 8 दिसंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद जब पिंकी देवी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी हुकम सिंह ने धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed