फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight members of a wire-theft gang have been caught.

Ghaziabad News: तार चोरी गैंग के आठ बदमाश पकड़े गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eight members of a wire-theft gang have been caught.
ककोड़ । पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का तार और अन्य सामान बरामद किया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान थाना पुलिस और स्वाट टीम ने जेवर रोड से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नाजिम निवासी गांव पपसरा खादर, थाना गजरौला, जिला अमरोहा; हरिओम उर्फ राधे निवासी गांव सलेमगढ़, थाना जहांगीराबाद; मोहम्मद अली निवासी गांव अख्तियारपुर भूड़, थाना धनौरा मंडी, जिला अमरोहा, नाजिम आलम निवासी अमादाबाद खादर, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा, बिहार, हाल निवासी ए-ब्लॉक, राजीव नगर, भलस्वा डेयरी, दिल्ली, मोहम्मद सलमान निवासी डेरा गुलंदी, थाना श्योहरा, जिला बिजनौर, फैसल, शाने आलम निवासी गांव पतेई खादर, थाना रहरा, जिला अमरोहा और शैलेंद्र निवासी गांव कच्ची महटोली, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से छह क्विंटल चोरी का एल्यूमिनियम का तार, तीन तार कटर, दो तमंचे, तीन कारतूस, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और एक लोडर गाड़ी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर को नरसेना क्षेत्र के माकड़ी मार्ग पर विद्युत खंभों से तार चोरी किए थे। इसके अलावा 20 सितंबर को नरसेना क्षेत्र के चंदियान रोड पर विद्युत खंभों से तार चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अन्य जनपदों में भी तार चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed