सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family returns to village after father's death, thieves steal jewellery and cash worth Rs 15 lakh

Ghaziabad News: पिता के निधन पर गांव गया परिवार, चोर ले गए 15 लाख के जेवर-नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Family returns to village after father's death, thieves steal jewellery and cash worth Rs 15 lakh
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-12 निवासी ललित कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात चुरा ले गए। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव गया था। मंगलवार को वापस आए तो चोरी का पता चला। वारदात दो मार्च से 17 मार्च के बीच हुई। बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि दो मार्च को उनके पिता का निधन हो गया था और परिवार के सभी लोग घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के दिनकरपुर गए थे। 17 मार्च को जब वापस लौटे वो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी खुली थीं और उसमें रखे दो लाख रुपये की नकदी, सोने और हीरे के गहने, मंदिर में रखी तांबे की मूर्ति, बैंक लॉकर की चाबी और बाथरूम-रसोई से नल की टोंटियां तक चोर ले गए थे। पीड़ित ने बताया कि दो लाख की नकदी और करीब 13 लाख के जेवर चोरी गए हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed