{"_id":"6a7de5577e227993f408e00b","slug":"father-in-law-mode-son-in-law-bail-reject-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-954439-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ससुर की हत्या के आरोपी दामाद की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ससुर की हत्या के आरोपी दामाद की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से पेट में किए थे कई वार, बीच-बचाव में साली का अंगूठा था कटा, सास पर भी किया हमला
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। ससुर की हत्या के मामले में जेल में बंद दामाद को अदालत से राहत नहीं मिली। सत्र न्यायालय ने संदीप चौधरी उर्फ संदीप कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद होने को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार किया।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार नौ जुलाई की रात मोदीनगर क्षेत्र में संदीप चौधरी ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने ससुर अनार सिंह के पेट में चाकू से दो-तीन वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची साली मोनिका पर भी हमला किया, जिससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। सास पर भी हमला करने का प्रयास किया गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल अनार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अभियोजन ने अदालत को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट पर धारदार हथियार की चोट मिली है और चिकित्सकीय रिपोर्ट में इसी चोट को मौत का कारण बताया गया है। आरोपित की निशानदेही पर चाकू बरामद होने की बात भी अदालत के समक्ष रखी गई।