फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maktab-e-Islamiya organized a Har Ghar Tiranga rally in Ghaziabad

Ghaziabad: मकतब-ए-इस्लामिया ने किया 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन, स्थानीय लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा,देखें

Thu, 13 Aug 2026 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

गाजियाबाद में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 अगस्त बृहस्पतिवार को मसूरी स्थित 'मकतब-ए-इस्लामिया' द्वारा भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Maktab-e-Islamiya organized a Har Ghar Tiranga rally in Ghaziabad
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 अगस्त बृहस्पतिवार को मसूरी स्थित 'मकतब-ए-इस्लामिया' द्वारा भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे और देशभक्ति के गीतों की धुन पर तिरंगा लहराते बच्चों का उत्साह देखने लायक था। 

विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं, यात्रा के दौरान बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों जैसे डॉ. बीआर अंबेडकर, शहीद भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू आदि के चित्र और सामाजिक सौहार्द व देशभक्ति से भरे स्लोगन जैसे “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई - आपस में सब भाई-भाई” एवं “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है” की पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। 
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में बच्चों को गांधी जी, डॉ बीआर अम्बेडकर, पं. जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, चन्द्रशेखर आजाद आदि की वेश-भूषा धारण कराई गई थी, जो तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र बने। तिरंगा यात्रा को गांव की गली मोहल्लों से गुजारा गया, इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भी यात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान रहा। मकतब के प्रधानाचार्य मौलाना कासिम कासमी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed