फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days

UP: भाई को समोसा खिलाया, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

Mon, 13 Jul 2026 08:12 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 13 Jul 2026 08:12 AM IST
सार

गाजियाबाद में अपहरण के बाद सामूहिक दरिंदगी और कत्ल के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी 10 दिन से बच्ची और उसके भाइयों से मेलजोल बढ़ा रहे थे। आरोपियों ने बच्ची के भाई को पहले समोसा खिलाया था, इसके बाद उसकी बहन को उठा ले गए।

विज्ञापन
Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
Ghaziabad murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात की साजिश कई दिन पहले रच ली थी।
विज्ञापन


डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि अब तक जांच में दो आरोपियों शहाबुद्दीन और विनय कुमार की संलिप्तता सामने आई है। विनय बिहार और शहाबुद्दीन ओडिशा का रहने वाला है। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

भाई को समोसा खिलाया, बहन को साथ ले गए 
बच्ची के पिता ने बताया कि वारदात के बाद 10 वर्षीय बड़े बेटे ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी करीब 10 दिनों से बच्चों के साथ मेलजोल बढ़ा रहे थे। वे बीच-बीच में उन्हें खाने का सामान भी दिलाते थे। शुक्रवार को भी आरोपी ने बच्ची और उसके भाई को समोसा खिलाया।

बच्ची की मां जब काम पूरा कर गार्ड के पास लौट रही थी, उस समय तीनों बच्चे झुग्गियों के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी बच्ची और उसके भाई को बहाने से दुकान पर ले गया और करीब 15 मिनट तक उसे बैठाकर समोसा खिलाता रहा।
विज्ञापन

Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसे घर जाने के लिए कह दिया और बच्ची को अपने साथ ले गया। दुकान चलाने वाले युवक ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में शाम 7:40 बजे आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दे रहे हैं।

एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
निर्माणाधीन मॉल और झुग्गियों के बीच की दूरी 50 मीटर से भी कम है। काम करने वाले लोगों के अनुसार शुक्रवार रात मॉल में नाइट शिफ्ट नहीं थी। दुकान संचालक ने बताया कि रात की शिफ्ट में ही खाने के ऑर्डर आते हैं, लेकिन उस दिन कोई ऑर्डर नहीं था।

 

Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : पीटीआई
आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी बच्ची को लेकर मॉल के अंदर पहुंच गए। आरोपी जिस रास्ते से ऊपर गए, वहां सुरक्षा गार्ड तैनात था। परिवार ने गार्ड की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। सिक्योरिटी इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि मॉल में दिन और रात की शिफ्ट में 23-23 गार्ड तैनात रहते हैं। 

 

साथ ही 8-10 कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने लापरवाही की जिम्मेदारी मेंटेनेंस टीम पर डाल दी। वहीं, मॉल के मेंटेनेंस इंचार्ज दिनेश प्रताप ने कहा कि वह कभी-कभी ही साइट पर आते हैं, इसलिए इस बारे में जानकारी नहीं है।
 

Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल - फोटो : पीटीआई
यह भी मालूम नहीं, कब से काम कर रहे थे आरोपी
वारदात करने वाले शहाबुद्दीन और विनय का पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया गया था। प्रबंधन के पास यह जानकारी भी नहीं है कि दोनों आरोपी साइट पर कब से काम कर रहे थे। बच्ची के पिता के अनुसार, दोनों आरोपी 10 से 15 दिन पहले ही यहां आए थे। सिक्योरिटी इंचार्ज ने भी इसकी जानकारी से इन्कार किया और सत्यापन की जिम्मेदारी ठेकेदार पर डाल दी।

 

हर ओर संघर्ष के संकेत
मॉल के तीसरे तल पर जिस कमरे में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई, वहां दीवारों पर कई जगह खून के छींटे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची ने आरोपियों का विरोध किया और इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। कमरे से कुछ दूरी पर लिफ्ट से छोड़ी गई खाली जगह में सरिये निकले हुए थे। आरोपियों ने पाइप से सिर पर वार कर बच्ची की हत्या की और शव को वहां से नीचे फेंक दिया, जो बेसमेंट-3 में मिला।
 

Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात - फोटो : पीटीआई
बीयर की खाली केन और गिलास मिले
निर्माणाधीन मॉल के कई हिस्सों में बीयर की खाली केन और गिलास पड़े मिले। वहां काम करने वाले मजदूरों का आरोप है कि रात में काम बंद होने के बाद असामाजिक तत्व परिसर में आ जाते हैं और शराब पीते हैं। उनका आरोप है कि यह सब सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में होता है। मजदूरों ने बताया कि शिकायत इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि डर रहता है कि ठेकेदार काम से हटा देगा। मजबूरी में वे सब कुछ देखते हुए भी चुप रहने के लिए विवश हैं।

 

परिजनों ने मांगी फांसी
पीड़ित परिवार ने मामले में दो अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। छोटे हरिद्वार (मुरादनगर) में बेटी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर लौटे पिता ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसा कृत्य न हो। पीड़ित पिता ने बताया कि बिल्डर ने 75 हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन उसे मना कर दिया। हमें केवल इंसाफ चाहिए किसी के रुपये नहीं।

Ghaziabad murder accused conspired to heinous they cultivating rapport with girl and her brothers for 10 days
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : पीटीआई
24 घंटे में नाबालिग से बालिग हुआ एक आरोपी, डीएनए सैंपल भी लिए
बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी विनय की उम्र को लेकर नया तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी उम्र के संबंध में गुमराह किया था और खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन जांच में वह बालिग निकला।

 

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए एमएमजी अस्पताल भेजे जाने पर विनय की उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई। कुछ दस्तावेजों के आधार पर उसकी सही उम्र की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

आरोपियों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में विनय की उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई है।

सपा ने जताया रोष निष्पक्ष जांच की मांग
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को घटनास्थल पर पहुंचा। सदस्यों ने बताया कि बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। 

 

दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर महासचिव राजन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव युवजन सभा विक्रांत पंडित, महानगर सचिव उमेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed