{"_id":"6a53fc6bd1ad534ee609e78d","slug":"sp-delegation-expresses-outrage-demands-impartial-probe-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-929591-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया रोष, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया रोष, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मासूम के साथ जघन्य घटना को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और मामले पर गहरा दुख व आक्रोश जताया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और हरसंभव न्याय उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर महासचिव राजन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव युवजन सभा विक्रांत पंडित, महानगर सचिव उमेश कश्यप, जिले खान सलमानी, बिट्टू यादव, टिंकू मौर्य, देविंदर जाटव, रिजवान खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।