फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Traffic Police preparations for Diwali read advisory

दिवाली पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तैयारी: 24 जगहों पर अतिरिक्त फोर्स, दो शिफ्ट में ड्यूटी; देखें एडवाइजरी

Tue, 03 Nov 2026 04:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

दिवाली के अवसर पर गाजियाबाद का यातायात रूट बदला जाएगा और 24 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। लालकुआं से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग भी परिवर्तित किया जाएगा, जिसके लिए 11 यातायात निरीक्षकों सहित 813 पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन
Ghaziabad Traffic Police preparations for Diwali read advisory
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और भाईदूज के त्योहार पर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। शहर के 24 प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। पिछले साल त्योहार के दौरान यूपी-112 पर जाम की मिली शिकायतों के आधार पर भी संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए 11 यातायात निरीक्षकों के नेतृत्व में दो शिफ्ट में 128 उपनिरीक्षक, 306 मुख्य आरक्षी, 356 आरक्षी और 23 महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती विजय नगर टी-प्वाइंट, एबीईएस कट, डीएमई डासना चढ़ाव, लालकुआं, आनंद अस्पताल, आप्यूलेंट मॉल, आर्य फार्म हाउस, साजन मोड़, मुखर्जी पार्क, चौधरी मोड़, तुराबनगर, घंटाघर, हापुड़ तिराहा, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, मोहननगर, सेक्टर-62 और छिजारसी समेत 24 स्थानों पर होगी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के मुताबिक, त्योहार के दौरान केवल लालकुआं से बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। अन्य स्थानों पर फिलहाल रूट डायवर्जन की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कौशांबी रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से भी समन्वय किया गया है। सेक्टर-62, छिजारसी, लालकुआं और एनएच-9 पर अध्यात्मिक नगर पुलिस चौकी के सामने स्थित प्रमुख हॉटस्पॉट पर रोडवेज बसों को पहले से लाकर खड़ा कराया जाएगा। इससे पीछे से आने वाली बसों के कारण सड़क पर भीड़ जमा नहीं होगी और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के जाम वाले स्थानों पर रहेगी खास नजर
पिछले साल त्योहार के दौरान यूपी-112 पर जाम की जो शिकायतें मिली थीं, उनके आधार पर यातायात पुलिस ने स्थान चिह्नित किए हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि बाजारों और प्रमुख मार्गों पर खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों को जाम से न जूझना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed