{"_id":"6a915a30d9804ca373015086","slug":"ghaziabad-youth-dies-after-falling-from-a-moving-bus-on-dme-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस से गिरा युवक, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस से गिरा युवक, मौके पर ही हुई मौत
Fri, 28 Aug 2026 03:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 03:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में आज रक्षाबंधन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस से गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस में सवार युवक अचानक खिड़की से नीचे गिर गया। दौड़ती बस से गिरते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजीव सिंह (34) निवासी ग्राम लोज चरम थाना सिरौली जनपद बरेली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि राजीव सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और अपने घर बहन से राखी बंधवाने के लिए बरेली जा रहे थे। बस की पिछली खिड़की के नजदीक बैठे राजीव सिंह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन