फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Job fair to be held

Ghaziabad News: 31 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला, 700 युवाओं को नौकरी का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Job fair to be held
बुलंदशहर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्तूबर को राजकीय आईटीआई सहकारी नगर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले मेले में करीब 700 रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें चार कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार 15,059 रुपये से 17,987 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, आधार कार्ड, ई-मेल आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed