फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kavad mobile medical unit

Ghaziabad News: कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे दौड़ेंगी मोबाइल हेल्थ टीमें, मौके पर मिलेगा प्राथमिक उपचार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
kavad mobile medical unit
सात प्रमुख मार्गों पर बाइक और स्कूटी से तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, जरूरत पड़ने पर अस्पताल भी भेजेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सात प्रमुख कांवड़ मार्गों पर मोबाइल हेल्थ टीमें तैनात की हैं। बाइक और स्कूटी से लैस ये टीमें चौबीसों घंटे भ्रमण कर कांवड़ियों को मौके पर प्राथमिक उपचार देंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेंगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. अनिल कुमार यादव के निर्देशन में मोबाइल हेल्थ टीमों को कादराबाद पुलिस चौकी से गंगनहर, गंगनहर से राजनगर एक्सटेंशन, निवाड़ी तिराहा से लोनी, मेरठ तिराहा से मोहन नगर, मोहन नगर से दिल्ली बॉर्डर तथा नए बस स्टैंड से दूधेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रमुख मार्गों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो मामूली चोट, थकान, डिहाइड्रेशन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का मौके पर ही उपचार करेंगे। जरूरत पड़ने पर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीओ डॉ. अनिल कुमार यादव स्वयं मोबाइल टीमों की निगरानी करेंगे। सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित रूट पर लगातार भ्रमण करें और अपनी बाइक पर स्वास्थ्य सेवा संबंधी पहचान प्रदर्शित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर कांवड़िए आसानी से उन्हें रोककर उपचार प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed