{"_id":"6a7f6a06a43dd3f74b021206","slug":"lake-view-available-in-harnandipuram-sports-village-to-be-developed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-954669-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरनंदीपुरम में मिलेगा लेक व्यू, तैयार होगा खेल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरनंदीपुरम में मिलेगा लेक व्यू, तैयार होगा खेल गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित तिवारी
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम के साथ जिले में पहली बार यहां रहने वाले लोगों को लेक व्यू के साथ अपना घर तैयार करने का मौका मिलेगा। योजना में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण करीब 30 एकड़ के क्षेत्र में चार लेक तैयार कर रहा है। पूरी योजना का लेआउट और डीपीआर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने पूरे प्रोजेक्ट के डीपीआर को लेकर बैठक की। इसके बाद अब 21 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव जाएगा। करीब 520 हेक्टेयर की योजना में 150 हेक्टेयर का अधिग्रहण हो चुका है। इस वर्ष पहले फेज के बाद दो अन्य फेज को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि लेआउट और डीपीआर फाइनल हो गया है। इसमें आवास, व्यावसायिक गतिविधियों के साथ लोगों के लिए गोल्फ कोर्स, लेक और स्पोर्ट्स विलेज समेत अन्य सुविधाएं होंगी। योजना का फेज-1 48 हेक्टेयर पर अक्तूबर में लॉन्च कर दिया जाएगा।
30 एकड़ में तैयार होगा खेल गांव
हरनंदीपुरम में लोगों के रहने की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ पहली बार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल गांव तैयार किया जाएगा। करीब 30.45 एकड़ के इस विलेज में सभी खेलों के लिए जगह होगी, जहां एक साथ उनका अभ्यास किया जा सकेगा। इसके साथ-साथ 34.38 एकड़ में सिटी पार्क और स्पोर्ट्स सेंटर तैयार होगा। बता दें, हरनंदीपुरम के पास ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। ऐसे में उसके अनुसार ही हरनंदीपुरम और एयरोसिटी में खेल से जुड़ी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
17 ग्रुप हाउसिंग और पांच प्लॉट योजना
हरनंदीपुरम के लेआउट में 17 ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन रखी गई है। इसमें पांच श्रेणियों के प्लॉट भी शामिल किए गए हैं। 120 से 210 वर्ग मीटर के प्लॉट के साथ 300 और 420 वर्ग मीटर के विला शामिल हैं। साथ ही योजना में प्रदर्शनी केंद्र और सांस्कृतिक केंद्र के साथ 500 बेड के अस्पताल के लिए भी स्थान रखा गया है।