फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Light rain; temperature drops to 27 degrees

Ghaziabad News: हल्की बारिश, तापमान गिरकर पहुंचा 27 डिग्री पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Light rain; temperature drops to 27 degrees
बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान बुधवार के 31 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 63 फीसदी रही। ठंडक बढ़ने के साथ सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


किसानों की बढ़ी परेशानी
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस समय अधिकांश किसान धान की कटाई और फसल निकासी में जुटे हैं। आलू की बोआई और गेहूं की फसल की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में बारिश होने से खेतों में कटी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है, जिससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed