{"_id":"6aa22fe316dbbeb3080967de","slug":"loni-police-arrested-two-accused-burglars-following-encounter-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दो नकबजन पकड़े: दोबारा वारदात से पहले पुलिस-बदमाश में मुठभेड़; तमंचे-जेवर और नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दो नकबजन पकड़े: दोबारा वारदात से पहले पुलिस-बदमाश में मुठभेड़; तमंचे-जेवर और नगदी बरामद
Thu, 10 Sep 2026 09:49 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:49 AM IST
सार
गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो नकबजन आरोपियों को गिरफ्तार किया। देखते ही दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मुठभेड़:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकुर विहार थाना पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान नकबजनी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4,700 रुपये, सोने-चांदी के जेवर, चोरी करने के उपकरण, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि सात सितंबर को सुंदर विहार सहदुल्लाबाद में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। रामलीला मैदान-गढ़ी कटैया मार्ग पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान आकिब (29) निवासी मडौरा गांव, सोनीपत, हरियाणा और मूल निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ तथा ध्यान सिंह (30) निवासी मधूपुर, भरतना, मैनपुरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। आकिब के खिलाफ नकबजनी और दिल्ली में लूट का मामला दर्ज है। वहीं ध्यान सिंह पर नकबजनी, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और पोक्सो एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।