{"_id":"6ae4d2451ea7877ae00d98fe","slug":"major-reshuffle-in-trans-hindon-zone-16-sub-inspectors-including-11-police-outpost-in-charges-transferred-in-g-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन जोन में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों समेत 16 दरोगाओं के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन जोन में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों समेत 16 दरोगाओं के तबादले
Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
सार
ट्रांस हिंडन जोन में शुक्रवार रात को 11 चौकी प्रभारियों समेत कुल 16 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इनमें इंदिरापुरम और लिंक रोड के दो वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि इंदिरापुरम में तैनात प्रदीप शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना इंदिरापुरम, थाना लिंक रोड में तैनात ओमप्रकाश बघेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना टीला बनाया गया है।
विज्ञापन
16 दरोगाओं के तबादले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ट्रांस हिंडन जोन में शुक्रवार रात को 11 चौकी प्रभारियों समेत कुल 16 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इनमें इंदिरापुरम और लिंक रोड के दो वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि इंदिरापुरम में तैनात प्रदीप शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना इंदिरापुरम, थाना लिंक रोड में तैनात ओमप्रकाश बघेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना टीला बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा थाना साहिबाबाद में तैनात अलका चौधरी को चौकी प्रभारी शिप्रा सन सिटी इंदिरापुरम, चौकी प्रभारी शिप्रा सिटी सोहनवीर सिंह को चौकी प्रभारी कौशांबी, थाना लिंक रोड में तैनात विपिन कुमार को चौकी प्रभारी सीमा थाना साहिबाबाद, संजय सिंह को चौकी प्रभारी नीतिखंड थाना इंदिरापुरम, साहिबाबाद में तैनात विपिन कुमार को चौकी प्रभारी डीएलएफ थाना शालीमार गार्डन, थाना शालीमार गार्डन में तैनात प्रदीप कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी विक्रम एन्क्लेव थाना शालीमार गार्डन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंदिरापुरम बृजेश कुमार सिंह को थाना इंदिरापुरम भेजा गया है।
विज्ञापन
विकास अग्निहोत्री को चौकी प्रभारी कनावनी थाना इंदिरापुरम, चौकी प्रभारी शनि चौक थाना साहिबाबाद अंकुर सिंह राठौर को चौकी प्रभारी अभयखंड थाना इंदिरापुरम, थाना साहिबाबाद में तैनात राजकुमार शर्मा को चौकी प्रभारी शनि चौक थाना साहिबाबाद, चौकी प्रभारी सीमा थाना साहिबाबाद कुलवंत सिंह को चौकी प्रभारी मोहन नगर थाना साहिबाबाद, थाना खोड़ा में तैनात स्वर्ण सिंह को चौकी प्रभारी श्यामपार्क थाना साहिबाबाद, चौकी प्रभारी कनावनी थाना इंदिरापुरम बटुकेश्वर सिंह को थाना शालीमार गार्डन और चौकी प्रभारी नीतिखंड योगेश को थाना इंदिरापुरम भेजा गया है।
विज्ञापन