{"_id":"6ae447871356c33efa0620db","slug":"pet-examination-held-at-44-exam-centers-in-ghaziabad-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पीईटी परीक्षा: 44 केंद्रों पर हुआ आयोजन, जीएस ने छुड़ाया पसीना, डीआई के सवालों में उलझा दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में पीईटी परीक्षा: 44 केंद्रों पर हुआ आयोजन, जीएस ने छुड़ाया पसीना, डीआई के सवालों में उलझा दिमाग
Fri, 30 Oct 2026 01:02 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:02 PM IST
सार
गाजियाबाद में बारिश के बीच जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर पिछली परीक्षाओं के मुकाबले कठिन बताया।
विज्ञापन
जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। पहली पाली में सामान्य ज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया तो डेटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) के सवाल हल करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों की तैयारी परखी। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर पिछली परीक्षाओं के मुकाबले कठिन बताया। बारिश के बीच जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
पहली पाली में पंजीकृत 20,304 अभ्यर्थियों में से 12,730 ने परीक्षा दी, जबकि 7,574 अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में 62.70 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य अध्ययन में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
वहीं, डीआई में आंकड़ों पर आधारित सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। गणित के कुछ सवाल अपेक्षाकृत सरल रहे, लेकिन सामान्य ज्ञान का स्तर कठिन रहा। करेंट अफेयर्स में वर्ष 2025 और 2026 की घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
गजरौला से परीक्षा देने आए अरुण ने बताया कि पेपर ठीक था, लेकिन पिछली पीईटी परीक्षाओं की तुलना में इसका स्तर कठिन लगा। जीएस और डीआई के सवाल घुमाकर पूछे गए थे। मुजफ्फरनगर से आए पुष्पेंद्र कोहली ने बताया कि करेंट अफेयर्स के सवाल हाल के वर्षों की घटनाओं से जुड़े थे। डीआई के लंबे सवाल अधिक कठिन लगे।
हाथरस से आए अनुज शर्मा ने बताया कि गणित के सवाल सरल थे, लेकिन सामान्य ज्ञान काफी मुश्किल पूछा गया था। हिंदी और अंग्रेजी के सवाल भी कठिन लगे। वहीं, मुजफ्फरनगर से आए विराट ने बताया कि उन्हें पेपर में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वह पहले भी पीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं और इस बार दोबारा परीक्षा दे रहे हैं।