{"_id":"69baf6a82f98594d7b03dcc4","slug":"man-dies-trying-to-board-a-moving-train-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-844631-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने पर गिरने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति चमन लाल की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन और रेलवे सुरक्षा बल ने परिजनों को भेजी है। चमन दादरी के रहने वाले थे। वह दिल्ली में नौकरी करते थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
चमन को अस्पताल लेकर पहुंची आरपीएफ ने एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों को बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर छपरा से आनंद विहार जा रही ट्रेन बुधवार देर रात करीब ग्यारह बजे पहुंची। सिग्नल मिलने के बाद आगे बढ़ने लगी, इसी दौरान करीब पचास वर्षीय चमन पीछे से दौड़ते हुए आया। वह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका और गार्ड ने भी मना किया, इसके बावजूद उसने किसी की बात नहीं मानी। ट्रेन में चढ़ते समय चमन का पैर फिसल गया, वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया। स्थिति गंभीर होते ही गार्ड ने ट्रेन रोक दी। करीब तीस मिनट की मशक्कत के बाद प्लेटफॉर्म तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चमन को जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात साढ़े ग्यारह बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ती गई और सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई।
Trending Videos