सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married Woman Assaulted for Dowry in Ghaziabad Victim Files Complaint with Police

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट : मांग पूरी न होने पर घर से निकाला, 10 साल पहले हुई थी शादी, एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पति, सास, ससुर, नन्द व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। 

Married Woman Assaulted for Dowry in Ghaziabad Victim Files Complaint with Police
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पति, सास, ससुर, नन्द व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। 

Trending Videos


दहेज में बाइक व दो लाख रुपए मांगने और विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि अतिरिक्त दहेज में 2 लाख और अपाचे बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया है ।पीड़िता इशरत निवासी महोदीनपुर ढबारसी मसूरी ने बताया कि उसका निकाह करीब 10 वर्ष पूर्व सरताज पुत्र सरफराज निवासी कमालपुर हापुड़ के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय मायके वालों ने करीब 7 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही पति सरताज, ससुर सरफराज, सास अमीरजहां, नन्द शहाना और देवर चांद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शिकायत के अनुसार, पीड़िता का एक बेटा मौ0 अशद भी है, लेकिन सन्तान होने के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 को ससुराल वालों ने एकराय होकर पीड़िता को धमकी दी कि यदि वह 2 लाख रुपए और बाइक नहीं लाई, तो उसे घर में रहने की जगह नहीं मिलेगी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच और मारपीट की और उसे मात्र एक जोड़ी कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति को तलाक दिलाकर दूसरी जगह शादी करने की धमकी भी दी जा रही है। वर्तमान में पीड़िता के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है और वह अपने बच्चे के साथ अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही है। 

पीड़िता के अनुसार उसके पास रहने और खाने का कोई सहारा नहीं है। ससुराल वाले न तो उसे घर ले जा रहे हैं और न ही बच्चे के खर्च के लिए पैसे दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed