{"_id":"6afc046a3c2764e43407a67c","slug":"miscreants-cut-three-signaling-quad-cables-near-hindon-metro-station-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने काटे सिग्नलिंग के तीन क्वाड केबल, हो सकती थी गंभीर दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने काटे सिग्नलिंग के तीन क्वाड केबल, हो सकती थी गंभीर दुर्घटना
Tue, 17 Nov 2026 01:22 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की जान खतरे में डालने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मेट्रो ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश कर मुख्य केबलों को काट डाले। डीएमआरसी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेलवे अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि घटना वेलकम से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) लाइन-1 पर हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास डाउन (DN) लाइन ट्रैक पर मास्ट संख्या 11E/14 से 11E/10 के बीच हुई। डीएमआरसी में जेई/एसटी पद पर कार्यरत ओमपाल के मुताबिक 8 नवंबर 2026 की रात को लगभग 03:56 बजे कंट्रोल रूम के सिग्नल कंट्रोलर से सूचना मिली कि कई टीसी (TC) स्थायी रूप से ड्रॉप हो गए हैं। मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने तीन क्वाड केबलों को तीन अलग-अलग जगहों से काटकर भारी नुकसान पहुंचाया है। यह केबल मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली का सबसे अहम हिस्सा माने जाते हैं।
विज्ञापन
आपातकालीन व्यवस्था से टाली गई दुर्घटना
केबल कटने की वजह से बड़ा खतरा पैदा हो गया था और कोई भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, सिग्नलिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आउटडोर साइड से आपातकालीन अस्थायी व्यवस्था की और सभी टीसी को सामान्य किया, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके और उन्हें असुविधा से बचाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नंदग्राम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
