₹20 के लिए दोस्त का कत्ल: शराब के लिए दिए थे उधार रुपये, नहीं लौटा पाया तो चाकू से गोदकर मार डाला
विक्रम एंक्लेव में समीर ने दोस्त मुश्ताक की 20 रुपये उधार न लौटाने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की विक्रम एंक्लेव में एक युवक ने अपने दोस्त को शराब पीने के लिए 20 रुपये उधार दिए थे। इन रुपयों को नहीं लौटाने से नाराज उसके दोस्त ने युवक के पेट में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन के रहने वाले मुश्ताक (23) कबाड़े का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी इलाके में रहने वाले समीर से दोस्ती थी। समीर भी कबाड़ बीनने का काम करता है। 20 दिन पहले समीर ने भी विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन में मकान किराये पर लिया था।
दोनों के बीच अक्सर रुपयों का लेन-देन होता था। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहने मुश्ताक ने समीर से 20 रुपये शराब पीने के लिए उधार लिए थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे समीर ने उससे उधार दिए रुपये वापस मांगे। जिन्हें मुश्ताक ने देने से मना कर दिया।
इसके बाद समीर ने मुश्ताक के साथ झगड़ते हुए चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ परिवार की तरफ से शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो टीम आरोपी की तलाश कर रही है।