बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two robbers who looted engineer after giving him lift injured in encounter

Ghaziabad Encounter: लिफ्ट देकर इंजीनियर को लुटने वाले दो लुटेरों से मुठभेड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:17 PM IST
Two robbers who looted engineer after giving him lift injured in encounter
भोजपुर पुलिस की इंजीनियर से लूटपाट करने वाले लुटेरों से मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बाइक सवार दोनों लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों लुटेरे और उनके गिरोह में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से इंजीनियर से लूटा गया लैपटॉप,मोबाइल,पैनकार्ड, चार डेबिट कार्ड व  एक चोरी की मोटर साइकिल और दो तमंचे बरामद किए।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात भोजपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों के सक्रिय होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद भोजपुर लुटेरों की घेराबंदी में लग गई। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार आरोपी भाग निकले। इसी बीच उनकी बाइक फिसल गई। बाइक सवार आरोपियों ने भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। 

पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो दोनों आरोपी शातिर लुटेरे निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम सागर खान निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली और शिवम श्रीवास्तव उर्फ विष्णु उर्फ डमरू हाल निवासी   महामेगा रेवती कालोनी थाना सूरजपुर नोएडा व मूल निवासी  गांव चकरपासपुर पीजीआई जनपद आजमगढ़ बताया। लुटेरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह गिरोह बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके गिरोह में एक महिला कविता पत्नी मन्नू निवासी गांव खानपुर थाना जानी जनपद मेरठ भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार शाम लुटेरों के गिरोह में शामिल आरोपी महिला कविता को भी गिरफ्तार कर लिया।

कार में लिफ्ट में देकर करते थे राहगीरों से लूटपाल
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बेहद शातिर है। वह लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुके है। लूटेरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कार में लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। किसी को शक न होने से इसलिए गिरोह में महिला भी शामिल थी। घटना को अंजाम देने के दौरान वह कार में महिला को भा साथ रखते थे जिससे राहगीर को उन पर शक नहीं होता है। कार में लिफ्ट देने के बाद वह तमंचे के बल पर राहगीर की पिटाई कर आंतकित करते थे और लूट को अंजाम देते थे। अगर कोई राहगीर शोर मचाता था या पुलिस ने शिकायत करने की बात कहता था तो लुटेरे उसे महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देते थे। पुलिस गिरोह में शामिल चौथे लुटेरे की तलाश में लगी है। 

यह था मामला
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव कुटबा निवासी प्रेमपाल बालियान नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। प्रेमपाल नाेएडा में ही रहते हैं। प्रेमपाल बीती 28 जुलाई को अपने गांव से नोएडा जा रहे थे। मेरठ के परतापुर में वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन की प्रतिक्षा कर रहे थे। तभी एक लग्जरी कार सवारों ने उन्हें नोएडा के लिए लिफ्ट दी। कार में पहले से ही महिला समेत चार लोग मौजूद थे। उनकी गतिविधियां देखकर प्रेमपाल को शक हुआ। काशी टोल प्लाजा पार करते ही कार सवार लुटेरों ने  प्रेमपाल  से दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और नकदी लूट ली थी। लूटपाट करने के बाद लुटेरे प्रेमपाल को भोजपुर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए थे। प्रेमपाल ने बीती दो अगस्त को थाने पहुंच कर कार सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nagaur News: प्रिंसिपल के तबादले पर फिर भड़के छात्र, आदेश रद्द नहीं हुआ तो खोला मोर्चा, स्कूल गेट पर ताला जड़ा

19 Aug 2026

Video: सोलन अस्पताल में पर्ची के 10 रुपये लेने पर पुनर्विचार किया जाए

19 Aug 2026

VIDEO: एसएसजे परिसर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

19 Aug 2026

VIDEO: 27 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026

कुल्लू: खीर खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में गोविंद सिंह ठाकुर ने उठाई मजिस्ट्रियल जांच की

19 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: परिषदीय विद्यालयों में मौखिक परीक्षा शुरू, 24 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं

19 Aug 2026

VIDEO: पुरातत्व विभाग ने 29 गोलों को बताया तोप के गोले, 70-80 वर्ष पुराने होने की आशंका

19 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: सम्मानों से सजी दीवार, इलाज को तरसता शरीफ का परिवार, पेंशन के लिए एक साल से मिल रहा सिर्फ आश्वासन

19 Aug 2026

VIDEO: 7.39 करोड़ का ब्याज माफ, 25,761 बकायेदारों को बड़ी राहत

19 Aug 2026

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से करेंगे बात: कंछल

19 Aug 2026

विनेश फोगाट का ब्रिज भूषण पर बड़ा हमला: ‘देर-सबेर लड़कियों पर अत्याचार की मिलेगी सजा’

सोनीपत में हड़ताली कर्मचारियों ने भेड़ों पर मंत्रियों के पोस्टर लगा व बाजा बजा शहर में निकाला जुलूस

19 Aug 2026

नशे के खिलाफ युवाओं को जगाने की अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप अभियान

19 Aug 2026

इटावा में चंदेठी डबल मर्डर, एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी की मरहम-पट्टी

19 Aug 2026

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में 30 बेड के जेल वार्ड का उद्घाटन

19 Aug 2026

हापुड़ में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत एक घायल

19 Aug 2026

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की निर्मम हत्या

19 Aug 2026

4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ किसानों की बैठक, बॉर्डर तक प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित

19 Aug 2026

Video: एसजीपीजीआई झील की मछलियां मरी, फैल रही बदबू

19 Aug 2026

पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत: CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद 25 अगस्त का प्रदर्शन रद्द

Video: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आर्ट्स कॉलेज में सजी फोटो प्रदर्शनी

19 Aug 2026

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 14वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग

19 Aug 2026

लुधियाना के पीएयू हॉकी स्टेडियम में जिला स्कूल गेम्स के दौरान हॉकी मैच का आयोजन

19 Aug 2026

लुधियाना के खालसा इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी फॉर वूमेन में तीज समारोह

19 Aug 2026

नाहन: विधायक अजय सोलंकी ने किया सैनवाला-झमिरिया-कटोला संपर्क मार्ग का शिलान्यास

19 Aug 2026

Solan: वेतन नहीं मिलने पर एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी के गेट पर कर्मचारियों ने दिया धरना

19 Aug 2026

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में अव्यवस्था, पंजीकरण से दवा कक्ष तक मरीजों की भीड़

19 Aug 2026

गुरुग्राम: डेंगू के बढ़ते मामलों पर नगर निगम अलर्ट, 12 टीमें करेंगी एंटी लारवा एक्टिविटी और फॉगिंग

19 Aug 2026

फरीदाबाद: भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के आरव रावत ने दूसरे दौर में बनाई जगह

19 Aug 2026

सिरमौर: मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव बरामद, लगातार स्लाइडिंग बचाव अभियान में बनी चुनौती

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed