{"_id":"6a85680d2b967a1558065dd2","slug":"video-the-rescue-operation-continued-on-the-second-day-of-the-bagnadhar-mine-accident-as-well-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव बरामद, लगातार स्लाइडिंग बचाव अभियान में बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव बरामद, लगातार स्लाइडिंग बचाव अभियान में बनी चुनौती
कफोटा उपमंडल के कमरऊ क्षेत्र के बागनाधार स्थित पत्थर खदान में मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एकका शव सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान अनिल कुमार निवासी बड़वास के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद से ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल लगातार मलबे को हटाकर अन्य दो मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसकने से खदान में भारी मात्रा में मलबा आ गिरा था। इसकी चपेट में तीन मजदूर और वाहन आ गए थे। हादसे में अनिल कुमार निवासी बड़वास तथा नेपाली मूल के गजेंद्र सिंह (65) और धन सिंह (68) के मलबे में दबने की सूचना थी। हादसे में दो डंपर और एलएनटी मशीन भी मलबे में समा गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।