सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police are searching for the son of the elderly man who murdered him

Ghaziabad News: बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for the son of the elderly man who murdered him
विज्ञापन
लोनी। टोली मोहल्ला कॉलोनी में 4 अप्रैल को मिले अजीजूद्दीन(65) के शव के मामले में पुलिस सात दिनों से हत्यारोपियों की तलाश में धूल फांक रही है। बुजुर्ग की पत्नी नासरीन ने अपने ही बेटे बिलाल और उसके अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोपियों के मोबाइल बंद होने की वजह से सर्विलांस टीम लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है।
Trending Videos


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगातार एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी बेटा बिलाल अपना फोन बंद करके भागा हुआ है। बिलाल के साथ-साथ एक महिला पर भी हत्या में शामिल होने और वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस का अंदेशा है कि आरोपी महिला व उसके बच्चे भी बिलाल के साथ ही हैं। वारदात के बाद कुछ दिन तक बिलाल ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की। पुलिस की सीडीआर में यह बात साफ हुई है। अब आरोपी का नंबर बंद आ रहा है। एसीपी ने बताया कि मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed