{"_id":"6a81b1f885283de36601dc41","slug":"power-supply-disrupted-for-18-out-of-24-hours-in-masuri-area-residents-distressed-by-scorching-heat-and-humidi-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मसूरी क्षेत्र में 24 घंटे में 18 घंटे बिजली बाधित, भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मसूरी क्षेत्र में 24 घंटे में 18 घंटे बिजली बाधित, भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग
Sun, 16 Aug 2026 06:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:20 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी और उमस के कारण हजारों उपभोक्ता बेहाल हो गए। शनिवार रात 6 घंटे और रविवार को सुबह तीन बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करते बिजली कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी और उमस के कारण हजारों उपभोक्ता बेहाल हो गए। शनिवार रात 6 घंटे और रविवार को सुबह तीन बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
33/11 एचआरएम डासना के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर भी एचआरएम बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन टू फेस हो गई थी। इसके चलते शाम चार बजे से रात 10 बजे तक सभी फीडरों की बिजली गुल रही। लंबे बिजली संकट से घरों के इन्वर्टर, फ्रिज, कूलर और पंखे जवाब दे गए। कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह तीन बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ।
विज्ञापन
फाल्ट के बाद पारेषण इकाई के फीडर में भी तकनीकी खराबी आ गई। मरम्मत कार्य में काफी समय लगने से उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ा। लगभग 35 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें जिला कारागार, आध्यात्मिक नगर, रफीकाबाद, भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे-स्टेशन रोड, अजीज नगर, एनएच नौ सर्विस रोड मार्केट, गांव मसूरी, एमजी रोड मार्केट, ताज कॉलोनी, मुगल गार्डन, सोनी एन्क्लेव, जाफर कॉलोनी, करीम कॉलोनी और जाकिर कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की नाराजगी और मांग
घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी दिखी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मामूली तकनीकी खराबी या हल्की बारिश पर भी आपूर्ति बाधित होती है। इससे विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था को मजबूत और भरोसेमंद बनाने की मांग की है। उन्होंने बार-बार होने वाली तकनीकी खराबी का स्थायी समाधान भी मांगा।
बिजली विभाग का स्पष्टीकरण
उपखंड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली की अधिक मांग होने से सिस्टम ओवरलोड चल रहा है। इसके कारण हाईटेंशन में अक्सर फाल्ट हो जाता है। बिजली कर्मी रात-दिन लगकर बाधित आपूर्ति सुचारू कर रहे हैं।