फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to install a camera in women restroom of Nagar Panchayat office accused turns out to be a councilor hu

Ghaziabad: नगर पंचायत कार्यालय के महिला वॉशरूम में कैमरा लगाने की कोशिश, आरोपी निकला सभासद पति; पुलिस ने पकड़ा

Sat, 15 Aug 2026 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 07:25 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत डासना कार्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन एक व्यक्ति पर महिला शौचालय में गुप्त रूप से कैमरा लगाने के प्रयास का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Attempt to install a camera in women restroom of Nagar Panchayat office accused turns out to be a councilor hu
सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं अध्यक्ष बागे जहां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत डासना कार्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन एक व्यक्ति पर महिला शौचालय में गुप्त रूप से कैमरा लगाने के प्रयास का आरोप लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष बागे जहां ने इस संबंध में मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन



शिकायत के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद कार्यालय बंद हो चुका था। दोपहर लगभग 1:40 बजे महिला सभासदों ने अध्यक्ष को फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि नौशाद तेली, जो वार्ड नंबर 11 से संबंधित है, पिछले 1 घंटे से कार्यालय में मौजूद था। नौशाद अध्यक्ष कक्ष में स्थित महिला शौचालय में कैमरा लगाने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही अध्यक्ष ने अपने निजी सहायक के माध्यम से मसूरी पुलिस को अवगत कराया। पुलिसकर्मी और अध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी नौशाद तेली को महिला शौचालय से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


शिकायत का विवरण
अध्यक्ष बागे जहां ने अपने शिकायती पत्र में घटना का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि डासना नगर पंचायत में कुल 7 महिला सभासद हैं। स्वयं अध्यक्ष पद पर भी एक महिला कार्यरत हैं। इस शौचालय का उपयोग सभी महिला कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। अध्यक्ष ने इस कृत्य को महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध और घिनौना अपराध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई की मांग
बागे जहां ने सभासद पति आरोपी नौशाद तेली के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने सुसंगत धाराओं में कठोर वैधानिक कार्रवाई की अपील की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed