{"_id":"6a816be3def15e7c390c9de2","slug":"thieves-stole-gold-and-silver-jewelry-and-cash-from-a-locked-house-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया, अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया, अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 01:21 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित लाल कुआं, मानसरोवर पार्क में एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जितेश कुमार मालवीय पुत्र राजेश मालवीय निवासी मानसरोवर पार्क, लाल कुआं वेव सिटी ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त की है। वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था मगर जब वह अगले दिन वापस आये तो देखा कमरे के मैन गेट का ताला टूटा था और कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी में रखी सोने की 2 अंगूठियां, 1 सोने का झुमका और 1 सोने का सिक्का तथा चांदी के 2 सिक्के और 20 हजार रू कैश गायब मिले, पीड़ित की शिकायत के आधार पर वेव सिटी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन