VIDEO: 32 मंजिला बिल्डिंग के पास अचानक फटी जमीन, गड्ढे में समा गई कार और स्कूटी; बिजली का पोल भी नहीं बचा
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। बिल्डर के मौजूद न होने पर वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों ने क्रेन बुलाई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद कार, स्कूटी और बिजली के खंभे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई। इस हादसे में सड़क पर पार्क की गई एक कार और स्कूटी देखते ही देखते करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गईं। इसके साथ ही पास में लगा एक बिजली का पोल भी लगभग 10 फीट तक जमीन के अंदर धंस गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
लापरवाही का आरोप, पानी के रिसाव से हुआ हादसा
स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। धंसने वाले वाहनों में एक कार उनकी थी, जबकि स्कूटी उनके मकान में रहने वाले किरायेदार अजय अग्रवाल की थी। पुष्पेंद्र सिंह ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण स्थल के चारों तरफ सिर्फ टीनशेड की अस्थायी घेराबंदी की गई है। बारिश के मौसम को देखते हुए सुरक्षा के लिए कोई मजबूत कंक्रीट की दीवार नहीं बनाई गई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन के अंदर पानी का रिसाव (सीपेज) हुआ, जिससे मिट्टी धंस गई।
दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए वाहन
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। बिल्डर के मौजूद न होने पर वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों ने क्रेन बुलाई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद कार, स्कूटी और बिजली के खंभे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी गई। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.