सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Spying Locations and videos of military bases sent to UK and Malaysian numbers

UP: पाकिस्तान ही नहीं यूके-मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी गई लोकेशन और वीडियो, विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने वाले सभी छह आरोपियों के मोबाइल फोन से पुलिस को कई जानकारी हासिल हुई हैं। आरोपियों ने यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी सैन्य ठिकानों की लोकेशन और वीडियो भेजी थी।

Spying Locations and videos of military bases sent to UK and Malaysian numbers
पुलिस ने पकड़े छह जासूस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश के डिफेंस स्पेस व अन्य स्थानों की जानकारी केवल पाकिस्तान ही नहीं यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी भेजी जा रही थी। मामले में दूसरे दिन की जांच में कई अन्य तथ्य पुलिस के सामने आए हैं। देश की मुखबिरी करने वाले जासूसों को ऑनलाइन बैंक खातों में भुगतान होता था। 
Trending Videos


यह रकम सुहेल अपने दोस्तों के बैंक खातों से ट्रांसफर कराता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। इस लेनदेन के लिए उसने अपना निजी खाता कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कहने को बेरोजगार लेकिन समाज को दिखाने के लिए सुहेल और उसके साथी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते थे। किसे पता था कि इन कैमरों का एक्सिस देश में ही नहीं करीबी मुल्क पाकिस्तान के पास भी होगा। वह भी ऐसे स्थानों का जहां सबसे ज्यादा सुरक्षा और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुहेल 11वीं पास है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सुहेल के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास किया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि सुहेल और बाकी पांच आरोपियों को लोकेशन, वीडियो और फुटेज भेजने व सीसीटीवी कैमरों का एक्सिस देने के बदले में जो भुगतान होता था ऑनलाइन होता था। 
 

राज वाल्मीकि से लेकर बाकी अन्य पांच लोगों तक उनके बैंक खाते में रकम पहुंचती थी। यह रकम सुहेल अपने अन्य दोस्तों के खातों से ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खाते फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

 

इन खातों में आने वाली रकम जिन भी खातों से ट्रांसफर हुई उन सभी खाताधारकों तक पहुंचकर पुलिस जांच करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में रिमांड पत्र दाखिल करेगी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ होगी।
 

विदेशी व्यक्ति को बुलाते थे सरदार, जो देता था टास्क
देश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करने वाले सभी छह आरोपियों के मोबाइल फोन से पुलिस को कई जानकारी हासिल हुई हैं। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी जिस विदेशी व्यक्ति के संपर्क में थे उसे सरदार बुलाते थे।

वही आरोपियों को व्हाट्सएप पर अलग-अलग स्थानों के टास्क देता था। टास्क पूरा होने पर ही आरोपियों को भुगतान मिलता था। जांच में यह भी पता चला है कि महिला आरोपी इरम सरदार से इंस्टाग्राम के जरिए पहले से जुड़ी थी। उसने ही सुहेल का संपर्क सरदार से कराया था।

आई फोन की खरीद से शक में आया राज
गिरफ्तार हुआ आरोपी राज वाल्मीकि क्षेत्र में ही फास्ट फूड का स्टॉल लगाकर कमाई करता था। कुछ समय पहले ही आरोपी ने आईफोन खरीदा था। इसके बाद अपना फूड स्टॉल भी बंद कर दिया। जब यह बात शुक्रवार को हुई कार्रवाई में पुलिस के सामने आई तब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद एक-एक कर नाम सामने आने लगे।
 

यूके व मलेशिया के नंबर से आते थे निर्देश
पुलिस टीम को आरोपियों के मोबाइल फोन में यूके और मलेशिया के भी दो नंबर मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला कि सभी आरोपियों को इन्हीं देशों के नंबर से निर्देश वाले मैसेज आते थे और टास्क दिया जाता था। इसके बाद आरोपी इन नंबरों पर सैन्य ठिकानों की वीडियो, लोकेशन और फोटो भेजते थे। सरदार के निर्देश पर ही आरोपियों ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और आर्मी कैंट क्षेत्र के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इनका एक्सिस भी विदेशी व्यक्ति को दिया था। हालांकि पुलिस ने एक कैमरा बरामद कर लिया है, लेकिन इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
 

10वीं के छात्र को किया शामिल, 25 वर्ष तक हैं आरोपी
गिरफ्तार हुए सभी छह आरोपी 19 से 25 आयु वर्ष तक के हैं। वहीं एक आरोपी बदायूं जिले के उझानी का रहने वाला 20 वर्षीय शिवा वाल्मीकि 10वीं का छात्र है। इस वर्ष ही उसने बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। सबसे कम उम्र का आरोपी 19 वर्षीय भोवापुर निवासी प्रवीन है।

इनके अलावा 23, 21 और 25 आयु वर्ष के लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। ऐसे में युवाओं को रुपयों का लालच देकर या धार्मिकता के नाम पर ब्रेनवॉश कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करना बेहद चिंताजनक बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed