सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fire in Khoda's building was sparked by an electrical short circuit

Ghaziabad News: इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से धधकी थी खोड़ा की इमारत में आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The fire in Khoda's building was sparked by an electrical short circuit
विज्ञापन
साहिबाबाद। तीन मार्च की देर रात करीब 12ः30 बजे खोड़ा के संगम विहार स्थित बीरबल नगर की जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी थी, उस हादसे की जांच रिपोर्ट दमकल विभाग ने लखनऊ मुख्यालय भेज दी है। इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से पहले वाहनों में आग लगने और उसके बाद बिल्डिंग में फैलने की बात सामने आई है। इमारत को अवैध भी बताया गया है। हादसे में अभी तक एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos


पांच मंजिला इमारत में रह रहे 43 परिवार तीन मार्च की देर रात आग की लपटों और जहरीले धुएं के बीच फंस गए थे। सोते हुए परिवारों को यह भी नहीं पता था कि मौत उनके बेहद करीब थी। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग बेहोश हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बिल्डिंग में रहने वाले राजेंद्र, उनकी पत्नी मीना, दो बेटियां नीतू और अंजलि की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में 35 से ज्यादा वाहन जलकर राख हो गए थे। हादसे के बाद से ही बचे हुए लोगों ने इमारत छोड़ दी। कोई किराये पर दूसरी जगह रहने लगा तो किसी ने क्षेत्र ही छोड़ दिया। जाने वाले परिवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि पांच मंजिला इमारत पूरी तरह अवैध है। भवन का नगर पालिका से नक्शा पास नहीं था, न ही दमकल विभाग की एनओसी थी। अग्निशमन उपकरण नहीं थे। जांच में यह भी सामने आया कि आग इलेक्ट्रिकल पैनल के पास से निकली चिंगारी से नीचे खड़े वाहनों में लगी। वाहनों के बाद आग पूरी इमारत में फैलती चली गई। सीएफओ ने बताया कि पूरी बिल्डिंग में केवल एक ही जीना (एकल सीढ़ी) थी। बचकर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। बिल्डिंग का पिछला गेट भी बंद रहने की बात सामने आई है। यहां तक कि पिछले गेट के पास वाहनों के खड़े होने से जगह भी घिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed