सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The hobby of making videos while speeding on a bike took his life

Ghaziabad News: बाइक पर फर्राटा भरते हुए वीडियो बनाने के शौक ने ली जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The hobby of making videos while speeding on a bike took his life
युवती ईकरा व युवक हाशिम की बाइक पर दुर्घटना से पूर्व की वीडियो। स्रोत: वीडियोग्रौब
विज्ञापन
मसूरी। तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाने का शौक एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। वेव सिटी क्षेत्र में अनियंत्रित स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराने से उसमें सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक युवती चला रही थी। इस दौरान वह वीडियो भी बना रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे और हादसा तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि आईएमएस कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो इकबाल कॉलोनी, पसौंडा, साहिबाबाद निवासी इकरा (19) और हाशिम (20) घायल मिले।युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जबकि युवक के कमर में चोट थी। युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
----
शनिवार सुबह से लापता थी युवती
एसीपी के अनुसार, युवती के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह शनिवार सुबह 11 बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। घर वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। मेडिकल परिक्षण के बाद पुलिस ने युवती का शव परिजनों को सौंप दिया।
----
युवती के घर से कुछ दूरी पर रहता है युवक
एसीपी ने बताया कि घायल युवक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पसौंडा में ही युवती के घर से कुछ दूरी पर रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों स्पोर्ट्स बाइक आर-15 से थे, जोकि युवक की है। युवती की मौत का कारण मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने से स्पष्ट होगा। अभी किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed