फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threat to kidnap a minor while posing as an advocate; case registered

Ghaziabad News: अधिवक्ता बनकर नाबालिग के अपहरण की धमकी, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Threat to kidnap a minor while posing as an advocate; case registered
गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में एक अज्ञात कॉलर ने खुद को अधिवक्ता बताकर महिला के नाबालिग बेटे के अपहरण की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू विजयनगर निवासी दीपशिखा ने बताया कि 04 अक्तूबर 2026 को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम ''''अंजली'''' और खुद को हापुड़ कोर्ट में अधिवक्ता बताया। आरोपी ने उनके बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी, जिससे सहमा परिवार दहशत में है। इस संबंध में पूर्व में बार एसोसिएशन गाजियाबाद और हापुड़ को भी शिकायती पत्र दिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed