{"_id":"69b713c485ed34093f0adada","slug":"thunderstorms-and-drizzle-followed-by-a-three-degree-drop-in-temperature-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-842304-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खूब गरजे बादल, बूंदा-बांदी के बाद तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खूब गरजे बादल, बूंदा-बांदी के बाद तीन डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम शनिवार रात को ही बदल गया। रविवार तड़के ही बादल गरजने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आकर 29 व रात का तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, 12 बजे के बाद धूप निकल गई, लेकिन लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली रही। आर्द्रता 44 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकाें की मानें तो आज मौसम साफ हो सकता है और दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज सोमवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हवा की रफ्तार बढ़ने से गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को फिर से बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। इस सप्ताह के अंत में तेज बारिश की संभावना बन रही है। फिर अगले तीन चार दिन तक मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी और दिन, रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक नीचे आने की संभावना है। उधर, मौसम के बदले मिजाज से गेहूं किसान जहां राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं, सरसों की फसल इस वक्त पकाव पर है। इन किसानों की चिंता बढ़ रही है। इस बारे में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि सरसों की फसल में कटाई शुरू हो गई है। ज्यादा पानी गिरने से सरसों के दाने में फफूंदी लगना शुरू हो जाएगी।
-
Trending Videos