सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two criminals of interstate vehicle gang arrested, one escaped

Ghaziabad News: अंतरराज्यीय वाहन गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, एक भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two criminals of interstate vehicle gang arrested, one escaped
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए। आरोपी मेरठ के मुंडारी स्थित सफियाबाद गांव निवासी कमरयाब और बिहार के बेगुसराय स्थित चेरिया बरियारपुर का रहने वाला सहदेव है। कार्रवाई चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां रोकने पर हुई। मौका मिलने पर तीसरा साथी मेरठ के सफियाबाद का ही रहने वाला कासिम भाग निकला। दोनों आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में कार चोरी कर बेचने की वारदात करना स्वीकार किया है।


प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि रामपुरी निवासी श्यामवीर की 6 जून को घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि चोरी हुई कार को आरोपी बेचने के लिए मेरठ ले जा रहे हैं तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। दिल्ली की तरफ से आ रही बिना नंबर प्लेट की दो कारों को रोका गया। इनमें सवार कमरयाब और सहदेव को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक कार उन्होंने रामपुरी और दूसरी दिल्ली के यमुना विहार से चुराई थी। उनके गिरोह में नूर कमर उर्फ लंगड़ा व हसीन भी है। नूर हसन की कार का इस्तेमाल चोरी व रेकी के दौरान किया जाता है। वहीं, मेरठ निवासी हसीन चोरी की कार खरीदने का काम करता है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। दो कार बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed