फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Board: 104 objections received regarding the 111 proposed examination centers

यूपी बोर्ड: प्रस्तावित 111 परीक्षा केंद्रों पर मिलीं 104 आपत्तियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 104 objections received regarding the 111 proposed examination centers
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए जिले में प्रस्तावित 111 परीक्षा केंद्रों पर 104 आपत्तियां मिली हैं। आपत्तियों में परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने, जरूरी संसाधनों की कमी और परीक्षार्थियों की संख्या के मुकाबले सीटें कम होने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। विभाग ने मिली आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह नवंबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों और अन्य पक्षों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्तूबर तक अवसर दिया गया था। निर्धारित अवधि में कुल 104 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें कई आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर हैं। कुछ विद्यालयों ने केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। कुछ स्थानों पर परीक्षार्थियों की संख्या के मुकाबले बैठने की क्षमता कम होने का मुद्दा उठाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों की जांच कराई जा रही है। संबंधित विद्यालयों से उपलब्ध कराए गए तथ्यों और संसाधनों की स्थिति के आधार पर उनका परीक्षण किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पारदर्शिता और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष, फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ परीक्षार्थियों की क्षमता का भी ध्यान रखा जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड स्तर से अंतिम सूची जारी होने पर परीक्षा केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed