सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uttar Pradesh defeated Uttarakhand to become the champion of Inter-State Volleyball

Ghaziabad News: उत्तराखंड को हरा उत्तर प्रदेश बना इंटर स्टेट वॉलीबॉल का चैंपियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh defeated Uttarakhand to become the champion of Inter-State Volleyball
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित चेयरमैन खेल महोत्सव दो दिवसीय इंटर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। खिताबी मुकाबला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
Trending Videos

खेल विशेषज्ञ और छाया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को तीन सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एशिया गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी टीम की कप्तान सुरजीत कौर, वर्ल्ड कप विजेता टीम की कोच मुन्नी चौधरी व खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एमएस त्यागी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन विनोद वैशाली विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन रामाआसरे शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, निवाड़ी नगर पंचायत चेयरमैन अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed