{"_id":"69ef5587edee5ce864064cf3","slug":"vegetable-seller-murdered-with-knife-in-ghaziabad-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में सब्जी विक्रेता का कत्ल: शराब पीते हुए बिगड़ी बात, चाकू से सीने और पेट पर वार कर गुलफाम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में सब्जी विक्रेता का कत्ल: शराब पीते हुए बिगड़ी बात, चाकू से सीने और पेट पर वार कर गुलफाम की हत्या
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मीट फैक्ट्री में काम करता है।
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मीट फैक्ट्री में काम करता है। मृतक और आरोपी रिश्ते में तायाजाद भाई और आपस में साढू भी हैं।
Trending Videos
पुलिस को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली। एसएस फ्रोजन फूड्स के सामने नाले पर एक व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक मसूरी भास्कर वर्मा ने मृतक की पहचान गुलफाम (40) के रूप में की। गुलफाम शाहजहांपुर किठौर मेरठ का निवासी था। वह रेलवे-स्टेशन सड़क मसूरी में किराए के कमरे में रहता था। गुलफाम काफी समय से भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी व फल का ठिया लगाता था।
गुलफाम का तायाजाद भाई आरिफ पुत्र अनवर है। आरिफ भी शाहजहांपुर किठौर मेरठ का निवासी है। वह रेलवे-स्टेशन सड़क मसूरी में किराए के कमरे में रहता है। आरिफ मृतक का साढू भी है और एसएस मीट फैक्ट्री में काम करता है। दोनों शराब पीने के आदी हैं। सोमवार दोपहर भी शराब पीते हुए उनमें कहासुनी हो गई। आरोपी आरिफ ने सब्जी के ठिये से चाकू उठाया। उसने गुलफाम के सीने व पेट में चाकू से वार किए। वारदात के बाद आरिफ मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने गंभीर घायल गुलफाम को डासना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक गुलफाम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X