सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग: समय रहते बाहर निकले 450 लोग, फ्लैटों में लाखों का सामान राख, सीएम ने लिया संज्ञान

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 29 Apr 2026 12:55 PM IST
सार

सुबह करीब 8:30 बजे टावर की 9वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगना शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान करीब 450 लोगों को समय रहते टावर से बाहर निकाला गया। धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in several flats at Gaur Green Avenue Society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर डी ब्लॉक की बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पानी फ्लैट तक न पहुंचने पर लिफ्ट बुलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। देखते ही देखते आग ने सात फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। 

Trending Videos
Fire breaks out in several flats at Gaur Green Avenue Society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान करीब 450 लोगों को समय रहते टावर से बाहर निकाला गया। धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out in several flats at Gaur Green Avenue Society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब 8:30 बजे टावर की 9वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगना शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर फ्लैट के लोग बाहर आने लगे। इसके बाद अन्य फ्लैटों में आग पहुंचने लगी। आग लगने पर टावर के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का काम शुरू हुआ। 

Fire breaks out in several flats at Gaur Green Avenue Society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताया कि आग लगते ही वह और उनकी टीम फ्लैटों में जाकर लोगों को बाहर निकलने लगे। इस दौरान टावर की बिजली और गैस लाइन बंद कर दी गई। आग लगने के दौरान फ्लैटों के अंदर से धमाके की आवाज आने लगी। 

विज्ञापन
Fire breaks out in several flats at Gaur Green Avenue Society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग ऊपरी मंजिल पर थी तो पानी वहां तक नहीं पहुंच पाया। आग बुझाने के लिए लिफ्ट बुलाई गई। लिफ्ट पर चढ़कर आग पर काबू पाया गया। सूचना पत्र जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed