{"_id":"69ed95077fa69adb31076e7a","slug":"salim-wastik-case-from-martial-arts-trainer-to-criminal-changed-hideouts-4-times-in-a-year-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salim wastik: मार्शल आर्ट शिक्षक से बना अपराधी, सालभर में चार बार बदला ठिकाना, गिरफ्तारी पर परिवार ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salim wastik: मार्शल आर्ट शिक्षक से बना अपराधी, सालभर में चार बार बदला ठिकाना, गिरफ्तारी पर परिवार ने छोड़ा घर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:32 PM IST
सार
सलीम वास्तिक ने एक साल में चार बार ठिकाना बदला। सलीम की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोगों ने भी घर छोड़ दिया है। सलीम के भाई ने 25 वर्षों से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। सलीम मार्शल आर्ट शिक्षक से अपराधी बन गया था।
विज्ञापन
1 of 13
Salim Wastik
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलीम वास्तिक को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। सलीम करीब एक वर्ष से गाजियाबाद के लोनी में घर बदल रहा था। बीते 12 महीनों में वह चार घर बदल चुका था। सभी घरों में उसने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पत्नी और बच्चों के पास भी कभी-कभार आता था। जानलेवा हमले के बाद चार दिनों तक घायल सलीम को घर में रखने वाले भाई ने भी 25 वर्षों से रिश्ता खत्म होने की बात कही है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में जगह-जगह सलीम की चर्चा हो रही है।
सलीम गाजियाबाद के लोनी में वर्ष 2010 में बसा था। यहां उसने सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक के रूप में नई पहचान बनाई। पूर्व में उसका नाम सलीम खान था। लोनी में सलीम ने नसबंदी कॉलोनी में महिलाओं के कपड़ों व अन्य सामानों की दुकान खोली। साथ ही जैकेट के आयात-निर्यात का कारोबार शुरू किया।
Trending Videos
2 of 13
सलीम वास्तिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उसने ‘सलीम वास्तिक एक्स मुस्लिम’ नाम से यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। यूट्यूब चैनल पर सलीम धार्मिक मुद्दों और रूढ़िवादी प्रथाओं पर विचार रखता था। उसने कट्टरता व कुरीतियों की आलोचना करने वाले कई वीडियो और पॉडकास्ट साझा किए थे। पहलगाम हमले का विरोध और ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन को लेकर भी वह चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
सलीम वास्तिक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नाम के दो हमलावरों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन और पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।
4 of 13
सलीम वास्तिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एक मार्च को यूपी एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि तीन मार्च को दूसरे आरोपी गुलफाम को इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया। इसके बाद सलीम को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। हाल ही में उसको अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
5 of 13
यूट्यूबर सलीम वास्तविक
एक वर्ष पहले हो गया था पत्नी से अलग
एक वर्ष पहले तक सलीम डाबर तालाब क्षेत्र स्थित नसबंदी कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। इसके बाद वह पत्नी से अलग होकर निठोरा गांव मार्ग स्थित अली गार्डन कॉलोनी में 50 वर्ग गज भूखंड पर कार्यालय बनाकर रहने लगा। इसी कार्यालय से वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X